70 वर्षीय पड़ोसी ने नाबालिग भाई-बहन से किया शारीरिक शोषण, काबू

लुधियाना| थाना जमालपुर इलाके में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा नाबालिग भाई-बहन के साथ शारीरिक शोषण की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। समय रहते बच्चों की मां मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस मामले में थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग जतिंदर कुसवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चों की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 28 दिसंबर की शाम की है। वह उस समय अपने 5 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को घर पर छोड़कर शेरपुर मार्केट गई थी। शाम को जब वह वापस लौटी तो देखा कि दोनों बच्चे कमरे में नहीं थे। बच्चों की तलाश में जब वह पड़ोसियों के घर गई तो आरोपी जतिंदर कुसवाहा के कमरे से आवाजें आ रही थीं। शक होने पर जब वह कमरे के अंदर गई तो देखा कि आरोपी ने उनके बेटे को नग्न अवस्था में बिस्तर पर लिटा रखा था, जबकि उनकी बेटी के साथ वह शारीरिक शोषण कर रहा था। यह देखकर मां ने तुरंत दोनों बच्चों को वहां से छुड़ाया और अपने कमरे में ले गई। इसके बाद उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। शिकायत मिलने के बाद थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिंदर कुसवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *