गिरिडीह|जिले में वर्ष 2023 में होम गार्ड बहाली के लिए उपायुक्त कार्यालय ने विज्ञापन जारी किया था। इस पद के लिए 7 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। सभी आवेदन जिला समादेष्टा कार्यालय में जमा होने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब तीन साल बाद जिला समादेष्टा रवि कुजूर ने बहाली प्रक्रिया फिर से शुरू की है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर लंबित बहाली प्रक्रिया चालू की गई है। सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यह पुरानी बहाली है। इसे झारखंड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


