72 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण

भास्कर न्यूज| चाईबासा कल्याण विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के लिए वर्ग आठवीं में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, झींकपानी के प्रांगण में चार विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूरजाबासा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन्दुकुड़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदीपी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़भंगा के कुल 72 छात्रों को साइकिल प्रदान किया गया। साइकिल वितरण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, झींकपानी सीमा आइंद व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, मानकी हेंब्रम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, उप प्रमुख सुनीता खंडाईत, पंचायत समिति सदस्य, जोड़ापोखर लक्ष्मी देवी, +2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दौलत सिंह यादव, पशुपालन पदाधिकारी, वार्ड सदस्य रजनीश रंजन, महेश चंद्र गोप एवं अन्य शिक्षक एवं बच्चों उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ की गई। 19 मध्य विद्यालय के वर्ग आठवीं के नामांकित 825 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *