74 वी जयंती पर याद िकए गए निर्मल महतो

बगोदर| झारखंड आंदोलन के अगुआ निर्मल महतो की 74वीं जयंती निर्मल महतो चौक गोपालडीह में मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि लोगों ने दी। वहीं टेकलाल चौधरी ने कहा कि निर्मल महतो की शहादत से झारखंड का निर्माण हुआ है । निर्मल महतो के संघर्ष के रास्ते पर चल कर झारखंड का नवनिर्माण किया जा सकता है। शोषण मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार से निर्मल महतो जैसे वीर की आवश्यकता है। जो अस्मिता की रक्षा करने के लिए शहादत के लिए तैयार रहें। श्रद्धांजलि सभा में टेकलाल चौधरी, छोटन प्र छात्र, हरिशंकर महतो,नारायण महतो, बासुदेव महतो, इम्तिहान अंसारी, फलजीत साव, सोनू मिस्त्री ,दिनेश साहू ,जय प्रकाश पटेल,राजू महतो,तेजो महतो, मिहिर महतो,परमेश्वर कु महतो, दौलत महतो, रूपलाल चौधरी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *