75 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

भुरकुंडा | सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के तत्वावधान में इस्लामिया हाई स्कूल रिवर साइड भुरकुंडा के प्रांगण में रविवार को 75 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। डॉ. एसजे अख्तर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण करना सराहनीय कार्य है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया विकास पांडेय, राजद के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जानकी ठाकुर, संजय कुमार एवं सीताराम ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए समाजसेवा को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा के महादेव मंडा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। रविवार को मंदिर समिति के आग्रह पर गांव की महिला व पुरुषों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की पीसीसी ढलाई की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव से मंदिर प्रांगण के निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने बताया कि कैथा महादेव मंडा मंदिर का जीर्णोद्धार बाबा केदारनाथ मंदिर के प्रारूप में किया गया है। मंदिर को भव्य व आकर्षक स्वरूप मिल रहा है। माता-बहनों ने आस्था और भक्ति का परिचय देते हुए श्रमदान किया, जो अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि 8 से 12 फरवरी तक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *