75 साल के पूर्व मंत्री ने धरना-स्थल पर गुजारी रात:बाड़मेर भूगोल बदलने पर विरोध, बोले-सरकार का यह निर्णय सरासर गलत, बदला जाए

बाड़मेर से गुड़ामालानी और धोरीमन्ना को बालोतरा में शामिल करने के विरोध में धोरीमन्ना मुख्यालय पर धरना चल रहा है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी भी धरने पर बैठ गए। बीती रात धरना स्थल पर ही गुजारी है। कड़कड़ाती ठंड में कंबल ओढ़कर धरना स्थल पर ही सोए थे। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने गुड़ामालानी और धोरीमन्ना को बालोतरा जिले में शामिल करने का विरोध कर रहे है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने 31 दिसंबर की डेट का नोटिफिकेशन 2 जनवरी की रात को सामने आया था। इसमें बाड़मेर और बालोतरा जिले के पुनर्गठन कर सीमाएं बदल दी गई है। बाड़मेर से धोरीमन्ना और गुड़ामालानी को नए जिले बालोतरा में शामिल कर दिया। वहीं बायतु को फिर से बाड़मेर जिले में लिया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस नोटिफिकेशन का एक तरफ विरोध हो रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे। धोरीमन्ना में इसको लेकर वाहन रैली और पटाखे फोड़ कर जश्न मना रहे है। बाड़मेर जिले के ये सात उपखंड की ​गणित 1. बाड़मेर: बाड़मेर , बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, नोखड़ा तहसील। विशाला, चवा, मांगता उप तहसील होगी। इसी तरह बाड़मेर, विशाला, डूगेरो का तला, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, आडेल व मांगता समेत 7 पंचायत समितियां अब बाड़मेर उपखंड में होगी। इनमें बाटाडू, आडेल व मांगता तीन नई पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। 2. शिव: शिव तहसील, भियाड़ उप तहसील, शिव व भियाड़ पंचायत समिति होगी। 3. गडरारोड: गडरारोड तहसील, हरसाणी उप तहसील, गडरारोड पंचायत समिति। 4. रामसर: रामसर तहसील और रामसर पंचायत समिति। 5. चौहटन: चौहटन, धनाऊ तहसील, लीलसर उप तहसील, चौहटन, धनाऊ व लीलसर पंचायत समितियां। 6. सेड़वा: सेड़वा तहसील, फागलिया उप तहसील, सेड़वा व फागलिया पंचायत समिति। 7. बायतु: बायतु तहसील, बायतु पंचायत समिति। बालोतरा का गणित बालोतरा में 5 उपखंड, 9 तहसील और 5 उप तहसील है। इनमें बालोतरा उपखंड में पचपदरा, कल्याणपुर, गिड़ा, पाटोदी तहसील है। जबकि जसोल, दूदवा, सवाऊ पदमसिंह, हीरा की ढाणी, पादरू उप तहसील है। इसके अलावा सिवाना, बालोतरा, कल्याणपुर, गिड़ा, पाटौदी, समदड़ी, सिणधरी, पादरू, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, और पायला कल्ला पंचायत समिति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *