77वां गणतंत्र दिवस समारोह…विदेशी पर्यटक हुए शामिल:कोंडागांव में स्विट्ज़रलैंड से आए दंपती ने देखा भारत का राष्ट्रीय पर्व, बोले- अविस्मरणीय अनुभव

कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक लता उसेंडी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में देशभक्ति का माहौल देखा गया। स्कूली बच्चों, जवानों और सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्टेडियम “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति विशेष रही। स्विट्ज़रलैंड से शिल्प सिटी देखने कोंडागांव आए होपमल दंपती भी इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हुए। वे पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने कैमरे से समारोह के विभिन्न क्षणों को कैद करते नजर आए। विदेशी पर्यटकों ने भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों के राष्ट्र प्रेम से प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने बताया, “यह हमारे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी में राष्ट्र के प्रति अद्भुत उत्साह और सम्मान दिखाई देता है। हमने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा, इसलिए इन पलों को हम अपने कैमरे में संजो रहे हैं।” गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस आयोजन ने भारत की एकता, विविधता और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *