77वें गणतंत्र दिवस पर रायपुर में साइकिल रैली:सेना के जवानों और सिविलयन्स का 40 KM पैडल मार्च, मिलिट्री बैंड ने भी किया परफॉर्म

77वें गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को रायपुर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया (COSA) ने स्पोर्ट्स एंथुसियास्टिक एसोसिएशन ऑफ रायपुर के सहयोग से इस रैली का आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों के साथ भारतीय सेना के जवान भी शामिल हुए। साइकिल रैली की शुरुआत रायपुर के करेंसी टॉवर चौक से हुई, जो करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करते हुए नया रायपुर स्थित सेंध झील पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और उत्साह ने माहौल को जोश से भर दिया। देशभक्ति, भाईचारा और फिटनेस का दिया संदेश इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, भाईचारे, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। रैली के समापन पर सेंध झील में भारतीय सेना के मिलिट्री बैंड ने देशभक्ति धुनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कमांडर ने साइकिल चालकों का बढ़ाया उत्साह इस मौके पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया के कमांडर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल) ने रैली में शामिल सभी साइकिल चालकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस रैली ने छत्तीसगढ़ के लोगों में राष्ट्रप्रेम के जोश को और अधिक ऊंचाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *