77वें स्थापना दिवस पर नीमा ने लगाया कैंप, शुगर और बीपी का चेकअप किया

भास्कर न्यूज | जालंधर नीमा जालंधर के प्रधान डॉ. एसपी डालिया के नेतृत्व में 77वां नीमा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। डॉ. राजीव धवन तथा कोषाध्यक्ष डॉ. वरुण अग्रवाल के निर्देशानुसार पूरे जिले के डॉक्टरों ने अपने क्लीनिकों पर निशुल्क बीपी तथा शुगर के कैंपों का आयोजन किया ताकि पूरे शहर में लोगों को लाभ मिल सके और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रधान डॉ. डालिया ने बताया कि संस्था की ऑल इंडिया की शुरुआत 1948 और जालंधर में 1971 में हुई। संस्था द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैंप, ब्लड कैंप, जागरूकता कैंप व अन्य निस्वार्थ रूप से सेवा की जाती है। नीमा के सदस्य दिनेश जग्गी ने बताया कि रविवार को 1000 से अधिक लोगों ने अपना चेकअप करवाया। संस्था के मेंबर डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. पविंदर बजाज, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. राजीव धवन, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. जतिंदर प्रभाकर, डॉ. नीरज कालड़ा, डॉ. रोहित अरोड़ा व अन्य डॉक्टर्स शामिल हैं। क्लीनिक पर डॉक्टर दिनेश जग्गी रोगियां का चेकअप करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *