ओरमांझी| राम टहल चौधरी महाविद्यालय, दड़दाग, ओरमांझी में जैक इंटरमीडिएट के कला संकाय के परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के छात्रों और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कला संकाय में हिमांशु कुमार 394 अंक (78.8%) प्राप्त कर कॉलेज के टॉपर रहे। वहीं, सचिन ठाकुर ने 384 अंक (76.8%) के साथ दूसरा स्थान और अंजली कुमारी ने 380 अंक (76%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


