79,553 महिलाओं को दूसरे चरण में राशि का हस्तांतरण

सिटी रिपोर्टर| रांची मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में 79,553 लाभुकों को दूसरे चरण में अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। लाभुकों के आधार सीडिंग बैंक खाते में कुल 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 रुपए ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले प्रथम चरण में 04 जून, 2025 को कुल 3,40,063 लाभुकों के खाते में कुल 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपए का भुगतान किया गया था। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक जिले में 4,19,616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। अनगड़ा – 2790 अरगोड़ा शहरी – 3067 बड़गाईं शहरी – 2310 बेड़ो – 4291 बुंडू – 1725 बुंडू ( नपं) – 690 बुढ़मू – 3166 चान्हो – 3648 हेहल शहरी – 4557 इटकी – 2052 कांके – 4933 कांके शहरी – 348 खलारी – 2103 लापुंग – 2618 मांडर – 4348 नगड़ी – 3764 नगड़ी (निगम) – 2272 नामकुम – 3524 नामकुम (निगम) – 2372 ओरमांझी – 3138 राहे – 1716 रातू – 3731 सिल्ली – 4370 सोनाहातू – 2073 तमाड़ – 3767 शहर (निगम) – 6180 ^रांची जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। – मंजूनाथ भजंत्री, डीसी, रांची। दूसरे चरण में लाभुक महिलाओं की संख्या रांची जिला में भौतिक सत्यापन कार्य जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *