8वीं तक के स्कूलों में 2 दिनों का अवकाश:कलेक्टर ने कक्षा 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया

राजसमंद में कड़ाके की सर्दी के बाद कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है। अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शीतलहर को देखते हुए आदेश जारी करते हुए छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राजसमंद जिले में संचालित पूर्व प्राथमिक से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों 13 जनवरी से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने बताया कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। स्कूल स्टाफ पूर्व निर्धारित समयानुसार अपनी डयूटी देंगे। प्रशासन ने सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालना करें। यदि किसी भी स्कूल में पूर्व प्राथमिक से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का संचालन अवकाश अवधि के दौरान किया जाता है, तो संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *