8वीं तक फ्री टेट्रा पैक दूध…15,000 शिक्षकों की भर्ती:लाड़ली बहनों को 23,882 करोड़; जी रामजी के लिए 10,428 करोड़, विधायक निधि नहीं बढ़ाने पर हंगामा

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ. मोहन यादव सरकार का 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का तीसरा बजट पेश किया। देवड़ा ने करीब 1 घंटे 30 मिनट के भाषण में सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को लेकर की। उन्होंंने लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ के प्रावधान का ऐलान किया। वित्त मंत्री देवड़ा ने जी रामजी के लिए 10428 करोड़, पीएम जनमन के लिए 900 करोड़, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 40 हजार 62 करोड़ रुपए का ऐलान किया। वहीं 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की। युवाओं के लिए 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया। इसके अलावा पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 40 हजार 62 करोड़, श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सड़कों की मरम्मत के लिए 12690 करोड, जल जीवन मिशन के लिए 4 हजार 454 करोड रुपए का प्रावधान रखा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। प्रदेश में कोई नया टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही 8वीं तक के बच्चों को फ्री टेट्रा पैक दूध देने की घोषणा की। वित्त मंत्री देवड़ा ने शायरी भी पढ़ी… “हर हाथ को काम, हर उपज को दाम।
नारी को निर्णय का अधिकार, युवाओं के हौसलों का प्रसार।
अवसंरचना का विस्तार, हर घर जल आपके द्वार।
स्वास्थ्य-सेवाओं में सुधार, जनकल्याण सुदृढ़।”
“मौकों के घोड़े के इरादे, जो साहस पर एक बार चढ़ते हैं,
वो लोग कभी अपनी मंजिल से नहीं उतरते हैं।” प्रजासुखे सुखम् राजः, प्रजानाम् च हितम् हितम्” अर्थात “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है, प्रजा के हित में ही राजा का हित है।” विधायक निधि बढ़ोतरी नहीं किए जाने पर कांग्रेस विधायकों का हंगामा वहीं बजट के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों ने विधायक निधि बढ़ोतरी नहीं किए जाने के कारण बजट भाषण के दौरान हंगामा किया। बजट भाषण पर सवाल उठाए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को शांत होकर अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस विधायक सरकार पर कर्ज के विरोध में खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। विरोध के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिन पर लिखा था कि कर्ज बजट से ज्यादा है, फिर आप कहते हैं कि सब ठीक है। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *