8 दिन बाद सुजान गंगा में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव के सिर पर चोट के निशान

भरतपुर की सुजान गंगा नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव के सिर पर चोट का निशान था और नाक से खून बाहर आ रहा था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया है। युवक 10 जनवरी से लापता था। परिजनों को शक था वह सुजान गंगा नहर में कूद गया है। इसके लिए 11 जनवरी को नहर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। युवक के बड़े भाई सतीश निवासी नारौली ने बताया की 9 जनवरी को मेरा छोटा भाई जितेंद्र (28) घर से बाइक की चाबी बनवाने के लिए भरतपुर आया था। भरतपुर में मंशा देवी के मंदिर के पास आकर उसने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल किया। जिसमें जितेंद्र ने बताया की वह आत्महत्या कर रहा है। जितेंद्र की दोस्त ने यह बात जितेंद्र के परिजनों को बताई। जिसके बाद जितेंद्र के परिजन उसे ढूंढते हुए मंशा देवी के मंदिर के सुजान गंगा नहर पर पहुंचे। वहां जितेंद्र के कपड़े रखे हुए थे और बाइक खड़ी थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने SDRF की टीम बुलाकर 11 जनवरी को सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन, जितेंद्र का शव नहीं मिला। कल सुजान गंगा नहर जितेंद्र का शव दिखाई दिया। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस SDRF की टीम की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की गई। आज जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। जितेंद्र के भाई का कहना है की शव एक या दो दिन पुराना लग रहा है। जितेंद्र के सिर पर चोट का निशान है। नाक से खून बह रहा है। इसलिए हमें आशंका है की उसकी हत्या की गई है। अगर वह 10 जनवरी को सुजान गंगा नहर में कूदता तो, शव कब का ऊपर आ जाता लेकिन, 8 दिन बाद जितेंद्र का शव सुजान गंगा नहर में मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *