छिंदवाड़ा के तामिया और पातालकोट की वादियां अब फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं। यहां साउथ इंडस्ट्री की तीन बड़ी फिल्मों का मेगा शेड्यूल 8 दिसंबर (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है। करीब 40 से 50 दिनों तक चलने वाली इस शूटिंग के लिए दिग्गज निर्माता-निर्देशक तामिया पहुंच चुके हैं। जल्द ही बड़े फिल्मी सितारे भी यहां नजर आएंगे। ये 3 बड़ी फिल्में होंगी शूट
लाइन प्रोड्यूसर उमर गुल खान ने बताया कि 8 दिसंबर से इन तीन फिल्मों का काम शुरू होगा… बताया जा रहा है कि इसी महीने 3 और फिल्मों की यूनिट के तामिया आने की संभावना है। शरद केलकर, अविका गौर और राहुल देव आएंगे
इन फिल्मों की शूटिंग के लिए बड़े कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। ‘बाहुबली’ फेम (हिंदी डबिंग आर्टिस्ट) और अभिनेता शरद केलकर, ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर, मुरली शर्मा और राहुल देव जल्द ही तामिया पहुंचेंगे। निर्माता विजयलक्ष्मी गुड़लुरी, बी. माधव रेड्डी, शेख नईम अहमद और निर्देशक जी. अशोक, कट्टा श्रीनिवासा व तनिषा रूपा पहले ही लोकेशन पर पहुंच चुके हैं। इन लोकेशन्स पर घूमेगा कैमरा
तामिया और पातालकोट की नेचुरल ब्यूटी को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। शूटिंग के लिए ये लोकेशन्स फाइनल की गई हैं… स्थानीय लोगों को मिल रहा रोजगार
लगातार 40-50 दिनों तक शूटिंग चलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ा है। होटल, ट्रेवल्स, कैटरिंग और पेंटिंग जैसे सेक्टर्स को काम मिला है। स्थानीय युवा आकाश मंडराह और अमन सरवैया अपनी टीम के साथ इन फिल्मों में असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन दे रहा पूरा सहयोग
कलेक्टर हरेंद्र नारायण और टूरिज्म विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन फिल्म यूनिट्स को सुरक्षा और लॉजिस्टिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। प्रशासन की आसान प्रक्रियाओं के कारण ही साउथ के मेकर्स तामिया की ओर आकर्षित हो रहे हैं।


