भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को एक भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रताप ज्वेलर्स के अनिल ठाकुर को विशेष रूप से आमंत्रित किया। इस अवसर पर जीवन गुप्ता ने बताया कि इस बार की रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब भर से पधारे संत समाज का आगमन होगा जो ज्योति प्रचंड कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा मार्ग को आकर्षक रंगोलियों से सजाकर भोले बाबा के भक्तों का स्वागत किया जाएगा। निमंत्रण स्वीकारते हुए अनिल ठाकुर ने कहा कि शिव आराधना और गंगा जल से अभिषेक न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है बल्कि जीवन में खुशहाली भी लाता है। इस बैठक के दौरान दविंदर बहल गोगा, कमल सागर, सुभाष नागपाल और विभु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


