भास्कर न्यूज । अमृतसर नगर निगम के अधिकारियों ने 8 लाख खर्च करके जैविक खाद बनाने वाली मशीन लाया है, लेकिन 3 दिन से ट्रैक्टर पर ही लोड पड़ी है। इसका ट्रॉयल तक पूरा नहीं करवाया जा सका है। यह मशीन स्टार्ट हो भी पाएगी या नहीं। खाद निकालने के नाम पर लाखों खर्च कर मशीन तो मंगवा ली गई, लेकिन इसका प्रोसेस कब तक पूरा होगा इस बारे में जिम्मेदार अफसरों को पता तक नहीं है। फिलहाल, गीला कूड़ा से तैयार होने वाले खाद में जो मिट्टी व कक्कड़ होंगे उनको अलग करेगी। ऑर्गेनिक खाद एक तरफ हो जाएगी। जिसे भी खाद की जरूरत होगी मांगने पर दे दी जाएगी। बता दें कि इस मशीन को डंप पर ले जाया जाना है, जहां ट्रॉयल होगा। इसके बाद उच्च अफसरों से हरी झंडी मिलने के बाद इससे खाद निकालने का काम शुरू होगा। यदि ट्रायल सफल रहा तो और भी मशीनें मंगवाई जा सकती है।


