8 लेन रोड की सर्विस लेन पर ही लगता है साप्ताहिक हाट

तस्वीर दुर्गापूजा मैदान हाट के लिए सुरक्षित : झारखंड मोड़ के समीप ई-ब्लॉक सेक्टर 5 दुर्गापूजा मैदान हाट के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प हो सकता है। लोगों का कहना है कि इस मैदान में हाट लगाने के लिए पर्याप्त जगह है। वहां दुकानें लगने पर ट्रैफिक पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। लोगों ने कई बार भूली पुलिस से भी ई ब्लॉक सेक्टर 5 दुर्गापूजा मैदान में ही हाट लगवाने की मांग की है। भूली | भूली के झारखंड मोड़ से गुजरनेवाली 8 लेन सड़क पर गाड़ियां दौड़नी चाहिए, लेकिन रविवार को इसकी सर्विस लेन सब्जी बाजार बन जाती है। उस दिन साप्ताहिक हाट लगता है। जिसके कारण सड़क घंटों जाम रहती है। एंबुलेंस समेत दो व चार पहिया वाहन भी फंसे रहते हैं। हादसे की आशंका भी रहती है। इस हाट में आसपास के लोग यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं। आठ लेन सड़क का जब निर्माण नहीं हुआ था, तब इतनी जगह थी कि आराम से वहां दुकानें लग जाती थीं। सड़क बनने के बाद वहां एक इंच भी जगह नहीं बची। रविवार को दुकानों की वजह से लंबा जाम लगा रहता है। स्थानीय युवक और राहगीर सड़क पर उतरकर वाहन को पार कराते हैं, लेकिन नगर निगम और पुलिस देखने तक नहीं आती है। बदले ये

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *