गांव में आज भी कई ऐसे गांव है जहां सड़क तक नहीं बन पाई है। बरसात के दिनों में इन गांवों के पहुंच मार्ग में चलना मुश्किल हो गया है। कुछ इसी तरह की स्थिति ग्राम पंचायत पैकिन के आश्रित ग्राम बन्हरडीह की बनी हुई है। जहां करीब 2 किमी मार्ग कच्ची सड़क खस्तहाल होने के कारण लोग परेशान है। बीते 8 साल से सड़क बनाने मांग की जा रही है। धूल और कीचड़ से लोग खासे परेशान रहते हैं। – बन्हरडीह निवासी भानुमति भोई की रिपोर्ट


