शहर में इस बार नवंबर के दिन गर्म व रातें ठंडी रही। पूरे माह में अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई, लेकिन 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले 8 सालों में दूसरी बार न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। इससे पहले साल 2018 में तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो चुका है। हालांकि, शहर में इस महीने के आखिरी दिनों भी ज्यादा ठिठुरन नहीं रही। अब दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। शहर में नवंबर के पश्चिमी विक्षोभ के ज्यादा सक्रिय नहीं होने से नवंबर में सर्दी ज्यादा असर नहीं दिखा पाई। पूरे महीने में 2 पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी का असर न्यूनतम तापमान पर दिखाई दिया। शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो गया। वहीं ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने की वजह से बादलों की आवाजाही ज्यादा नहीं हुई और अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं उतर पाया। शहर का न्यूनतम तापमान आखिरी दिनों में 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ। दिन में धूप होने की वजह से दिन में ठिठुरन नहीं रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर औसत अधिकतम तापमान 31.8 व औसत न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस है। रविवार को अलसुबह से ही खुली धूप निकली और उत्तरी हवाएं नहीं चलने की वजह से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, शहर का अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 29.4 व न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री की गिरावट के साथ 16.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 2018 में 9.9o रिकॉर्ड हुआ था, इस माह से कड़ाके की ठंड सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड बढ़ने लगी है। 8 साल में नवंबर में पारा सबसे अधिक 2023 में रिकॉर्ड हुआ वर्ष तिथि न्यूनतम 2018 07 11.4 2019 30 12.9 2020 21 11.0 2021 24 11.6 2022 27 9.9 2023 23 13.3 2024 23 12.0 2025 16 9.9


