लुधियाना| डीएमसी एंड एच में एमबीबीएस बैच 2019 का कन्वोकेशन समारोह गरिमापूर्ण तरीके से हुआ। इस दौरान 80 छात्रों को डिग्रियां, 67 को सर्टिफिकेट और 16 को मेडल दिए गए। मुख्य अतिथि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विशिष्ट अतिथि बीएफयूएचएस फरीदकोट के चेयरपर्सन डीन डॉ. दीपक जॉन भट्टी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन से हुई। सचिव बिपिन गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रिंसिपल डॉ. जीएस वंडर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सोसायटी अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि तकनीक डॉक्टर की मदद कर सकती है, लेकिन करुणा का स्थान नहीं ले सकती। मुख्य भाषण में डॉ. बलबीर सिंह ने डॉक्टरों को समाज का नेता बताते हुए तकनीक से रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पहली बार कॉलेज कलर अवार्ड्स दिए गए। खेलों में डॉ. अभाएव प्रताप सिंह सोढ़ी और सांस्कृतिक गतिविधियों में डॉ. इशिता गुप्ता सम्मानित हुईं। डॉ. शुभम मुंजाल बेस्ट ग्रेजुएट और बेस्ट ऑल राउंडर बने, जबकि डॉ. इशिता गुप्ता सेकेंड बेस्ट ग्रेजुएट रहीं। समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


