80 ट्रैक्टर और पिकअप वैन की धोखाधड़ी:पाइपलाइन के काम के नाम पर वाहन लिए, 3 महीने बाद किराया और वाहन दोनों गायब

पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड में वाहन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चाईबासा के बड़ीबजार निवासी तबरेज और जुगनू ने पाइपलाइन के काम के लिए करीब 80 ट्रैक्टर और पिकअप मैक्स वाहन किराए पर लिए थे। आरोपियों ने शुरुआती 3-4 महीने तक वाहन मालिकों को किराया दिया। इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया। वाहन मालिकों के संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। 50 हजार का चेक भी बाउंस वाहन मालिक मो मुज़म्मिल ने बताया कि पिछले 3-4 महीने से किराया नहीं मिला है। एक अन्य मालिक मुकेश प्रधान को दिया गया 50 हजार का चेक भी बाउंस हो गया। स्थानीय लोगों ने तबरेज को पकड़कर चाईबासा सदर थाने में सौंप दिया है। पूछताछ में तबरेज वाहनों के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वह केवल पैसे लौटाने का वादा कर रहा है। वाहन मालिकों का कहना है कि उन्हें पैसों से ज्यादा अपने वाहनों की चिंता है। वे चाहते हैं कि पहले उनके वाहनों का पता चले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *