88करोड़ से खाटूश्यामजी में रिंग रोड बनेगी, विकास कार्य होंगे:समीक्षा समिति की बैठक, धरोहर संरक्षण ऑथोरिटी अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत हुए शामिल

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खाटू श्याम जी के विकास कार्यों की समीक्षा हेतु घटित समिति की बैठक राजस्थान धरोहर संरक्षण व संवर्धन ऑथोरिटी चेयरमैन ओंकार सिंह लखावत पहुंचे। एसडीएम मोनिका सामोर ने अब तक हुए डवलपमेंट की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में बताया। धरोहर संरक्षण प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि सरकार ने खाटूश्यामजी में सुविधाओं का विस्तार करते हुए 88 करोड रुपए मंजूर किए हैं। इस बजट से व्हीकल पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, रिंग रोड और कई प्रकार की बेहतरीन सुविधाएं विकसित होंगी। तय समय में विकास कार्य पूरा हो, इसके लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा बैठक में महंत मोहनदास और किसान नेता मोहन मावलिया ने खाटूश्यामजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने तथा स्थानीय निवासियों के लिए अस्पताल व स्कूलों के रास्ते ट्रैफिक फ्री करने के लिए रिंग रोड बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान डीएसपी राव आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, गिरिराज माटोलिया, मंदिर कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा, नगरपालिका ईओ ओम प्रकाश, अन्नू शर्मा, टिंकू गौतम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *