89 एमएम बारिश, नेताओं के वादों में डूबा शहर

मानसून सीजन में करीब 9 घंटे सावन की पहली बारिश की झंडी मंगलवार को देखने को मिली। तड़के 4 बजे से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक शहर में ये 89.4 एमएम बादल बरसे, जबकि सीजन की ये अब तक की सबसे भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, इस बारिश से शहर की सड़कें पानी से भरी नजर आईं, जिससे शहर में बाद दोपहर तक जाम के हालात देखने का मिले। पानी की निकासी का उचित प्रबंधन न होने से शहर के लो लाइन एरिया में पानी भर गया। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा अपने साथ निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को लेकर हालात जानने पहुंचे। पहली भारी बारिश ने निगम के सफाई के दावों और सभी विधायकों के वादों की पोल खोल दी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में घुटनों तक पानी जमा दिखाई दिया। वाहन सड़कों पर जाम में फंसे नजर आए। बुड्ढा दरिया के आसपास के इलाकों में सीवर बैक मारता नजर आया। धर्मपुरा में फिर से नाले का पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर आया। शिंगार सिनेमा के निकट बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के साथ सड़क धंस गई। इसी तरह रूपा मिस्त्री वाली गली में एक पुरानी इमारत का अगला हिस्सा गिर गया। दिन-रात के पारे में 10 का अंतर बारिश के चलते दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री था। ऐसे में सिर्फ 1 डिग्री का अंतर आने पर मौसम उमस और चिपचिपाती गर्मी से बड़ी राहत का नजर आया। वहीं, ये भी देखने को मिला है कि हवा में नमी की मात्रा सुबह के समय 95 फीसदी दर्ज हुआ तो ये दोपहर के समय भी 93 फीसदी दर्ज हुई है। इसी के चलते अब बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पूरे माह की बारिश का कोटा पूरा 22 जुलाई तक 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि पूरी महीने 217 एमएम बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार 100% बारिश सरप्लस हो चुकी है। जबकि जुलाई की बारिश का कोटा भी पूरा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक इसी तरह बारिश के आसार हैं। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी, 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मानसून सीजन में इस बार नया रिकार्ड भी देखने को मिला है। 2022 के बाद एक दिन की ये सबसे अधिक बारिश देखने को मिली है। सीजन की पहली झड़ी…सुबह 4 से दोपहर एक बजे तक बारिश हुई, सड़कें लबालब भरीं कुंदनपुरी रेलवे लाइन के नीचे। शहर के ऐसे हालातों के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं पॉश इलाके डूबे, पार्क बनें तालाब -पढ़ें पेज 3 पर लुधियाना, बुधवार 23 जुलाई, 2025 ताजपुर रोड कृपाल नगर, ढोका मोहल्ला कुंदनपुरी दलजीत भोला, विधायक, पूर्वी – चुनावों में भोला ने कहा था कि ताजपुर रोड, राहों रोड व अन्य जगहों पर सीवरेज सिस्टम अपग्रेड करके बारिश के पानी की समस्या हल कर दी जाएगी। राकेश पराशर पप्पी, विधायक, सेंट्रल-अभी हाल ही में धर्मपुरा नाले पर पंपिंग मोटर का उद्घाटन कर दावा किया था कि बारिश के पानी से निजात मिलेगी। ढोका मोहल्ला के हालात आपके सामने हैं। मदन लाल बग्गा, विधायक, नॉर्थ -विधानसभा चुनाव में बग्गा ने कहा था कि कुंदनपुरी रेलवे लाइनों ने नीचे बारिश का पानी जमा होने की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। मानसून सीजन में करीब 9 घंटे सावन की पहली बारिश की झंडी मंगलवार को देखने को मिली। तड़के 4 बजे से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक शहर में ये 89.4 एमएम बादल बरसे, जबकि सीजन की ये अब तक की सबसे भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, इस बारिश से शहर की सड़कें पानी से भरी नजर आईं, जिससे शहर में बाद दोपहर तक जाम के हालात देखने का मिले। पानी की निकासी का उचित प्रबंधन न होने से शहर के लो लाइन एरिया में पानी भर गया। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा अपने साथ निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को लेकर हालात जानने पहुंचे। पहली भारी बारिश ने निगम के सफाई के दावों और सभी विधायकों के वादों की पोल खोल दी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में घुटनों तक पानी जमा दिखाई दिया। वाहन सड़कों पर जाम में फंसे नजर आए। बुड्ढा दरिया के आसपास के इलाकों में सीवर बैक मारता नजर आया। धर्मपुरा में फिर से नाले का पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर आया। शिंगार सिनेमा के निकट बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के साथ सड़क धंस गई। इसी तरह रूपा मिस्त्री वाली गली में एक पुरानी इमारत का अगला हिस्सा गिर गया। दिन-रात के पारे में 10 का अंतर बारिश के चलते दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री था। ऐसे में सिर्फ 1 डिग्री का अंतर आने पर मौसम उमस और चिपचिपाती गर्मी से बड़ी राहत का नजर आया। वहीं, ये भी देखने को मिला है कि हवा में नमी की मात्रा सुबह के समय 95 फीसदी दर्ज हुआ तो ये दोपहर के समय भी 93 फीसदी दर्ज हुई है। इसी के चलते अब बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पूरे माह की बारिश का कोटा पूरा 22 जुलाई तक 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि पूरी महीने 217 एमएम बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार 100% बारिश सरप्लस हो चुकी है। जबकि जुलाई की बारिश का कोटा भी पूरा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक इसी तरह बारिश के आसार हैं। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी, 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मानसून सीजन में इस बार नया रिकार्ड भी देखने को मिला है। 2022 के बाद एक दिन की ये सबसे अधिक बारिश देखने को मिली है। सीजन की पहली झड़ी…सुबह 4 से दोपहर एक बजे तक बारिश हुई, सड़कें लबालब भरीं कुंदनपुरी रेलवे लाइन के नीचे। शहर के ऐसे हालातों के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं पॉश इलाके डूबे, पार्क बनें तालाब -पढ़ें पेज 3 पर लुधियाना, बुधवार 23 जुलाई, 2025 ताजपुर रोड कृपाल नगर, ढोका मोहल्ला कुंदनपुरी दलजीत भोला, विधायक, पूर्वी – चुनावों में भोला ने कहा था कि ताजपुर रोड, राहों रोड व अन्य जगहों पर सीवरेज सिस्टम अपग्रेड करके बारिश के पानी की समस्या हल कर दी जाएगी। राकेश पराशर पप्पी, विधायक, सेंट्रल-अभी हाल ही में धर्मपुरा नाले पर पंपिंग मोटर का उद्घाटन कर दावा किया था कि बारिश के पानी से निजात मिलेगी। ढोका मोहल्ला के हालात आपके सामने हैं। मदन लाल बग्गा, विधायक, नॉर्थ -विधानसभा चुनाव में बग्गा ने कहा था कि कुंदनपुरी रेलवे लाइनों ने नीचे बारिश का पानी जमा होने की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *