प्रतापपुर | स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रतापपुर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 9वीं कक्षा के छात्राओं को साइकिल दिया गया। प्राचार्य केवी यादव ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, पूर्व अध्यक्ष बी. तिवारी, सीएमडी अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, विजय ठाकुर, उमेश शर्मा, इंदु चंद्रा, पूर्णिमा पटेल, शाइस्ता सनम, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।


