झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली ने कहा है कि वर्ग नवम व 11वीं के पंजीयन प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी तक थी। इसके पूर्व विद्यालय में लगातार शीतकालीन अवकाश व अन्य अवकाश रहने के कारण बहुत छात्र पंजीयन प्रपत्र नहीं भर पाए हैं। साथ ही 12 से 14 जनवरी तक सोहराय व मकर संक्रांति के कारण विद्यालय बंद है। उन्होंने जैक सचिव से अनुरोध किया है कि छात्र हित में अगले एक सप्ताह के लिए पंजीयन प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाई जाए। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वे विलंब शुल्क देकर पंजीयन प्रपत्र भरने में सक्षम नहीं हैं।


