9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कल से होगा

रामानुजनगर | रामानुजनगर विकासखण्ड के ग्राम देवनगर में भारतीय संस्कृति के उत्थान व आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक संपन्न होगा। गायत्री परिवार व ग्रामवासी देवनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ के दौरान पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भी आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के अंतर्गत गुरु दीक्षा, विवाह संस्कार, पुंसवन, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत सहित विभिन्न विशेष संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों व संस्कारों की पुनर्स्थापना करना है। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महायज्ञ व कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *