भास्कर न्यूज। लुधियाना। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यह स्लिप आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर अपलोड की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे पोर्टल पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह केवल उस शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। इस वर्ष एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज रखें। अगर किसी परीक्षार्थी को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, तो वह एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या nift@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर सहायता प्राप्त कर सकता है। एनटीए जल्द ही एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और कोई भी अपडेट मिस न करें। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने प्रवेश परीक्षा को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए हैं। निफ्ट की आंसर शीट में स्टूडेंट को अपनी पर्सनल डिटेल या किसी भी तरह का पहचान चिन्ह बताने की मनाही है। अगर किसी कैंडिडेट की आंसर शीट में उसकी आइडेंटिटी से जुड़ा कोई भी प्रतीक पाया जाता है तो उसे परीक्षा में अयोग्य ठहरा दिया जाएगा। उस कैंडिडेट का रिजल्ट ही जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में अपील करने तक का मौका नहीं मिलेगा। {उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। {इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac .in/NIFT/ पर जाएं। {होमपेज पर एनआईएफटी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। {मांगी गई जानकारी, जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। {सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर परीक्षा शहर सूचना पर्ची दिखाई देगी। {अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


