दतिया की पीताम्बरा पीठ में श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने के कारण 9 फरवरी 2024 से मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। उत्तर द्वार से कर सकेंगे प्रवेश श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीठ प्रबंधन ने ऑप्शनल व्यवस्था की है। अब दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नवीन उत्तर द्वार से प्रवेश और निकास की सुविधा दी जाएगी। पीठ प्रबंधन ने इस संबंध में मुख्य द्वार पर सूचना भी लगा दी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सौंदर्यीकरण पूरा होने तक जारी रहेगी व्यवस्था यह व्यवस्था मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य के पूरा होने तक जारी रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।


