9 बोतल अवैध शराब सहित युवक पकड़ा

अमृतसर| थाना राजासांसी की पुलिस ने 9 बोतल अवैध शराब सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अदलीवाल निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध शराब की बोतले बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने रेड करके आरोपी को काबू किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *