9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर को थप्पड़ मारने का आरोप:पीड़िता बोली- प्रिंसिपल ने पेट में घूंसे मारे; टीचर एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

बलरामपुर जिले में 9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता अनिगा लकड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ज्यादा ठंड पड़ने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूल में बच्चों को छुट्टी दे दी थी, अनिता ने भी 6 जनवरी को ऑनलाइन अप्लाई कर एक दिन की छुट्टी ली थी। आरोप है कि प्राचार्य मंगना राम ने जानबूझकर उन्हें उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्शाया और पूछताछ करने पर भड़क उठे। अन्य 2 लोग जो स्कूल नहीं पहुंचे थे उनका अब्सेंट नहीं चढ़ाया गया। ऐसा कहना पर प्राचार्य ने महिला टीचर के चेहरे पर थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे भी मारे। मामला कुसमी विकासखंड स्थित बसकेपी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। मामला गनेशमोड़ चौकी का है। पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप पीड़िता अनिगा लकड़ा, जो स्कूल में भूगोल सब्जेक्ट की व्याख्याता हैं, उसने गनेशमोड़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था, लेकिन 7 जनवरी को वे सुबह 10 बजे से पहले ही स्कूल पहुंच गई थीं। पीड़िता का आरोप है कि प्राचार्य मंगना राम ने जानबूझकर उन्हें उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्शाया और पूछताछ करने पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। शिक्षिका ने बताया कि प्राचार्य ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी सेवा पुस्तिका खराब करने और जीवन बर्बाद कर देने की धमकी भी दी। चेहरे पर थप्पड़ मारे, पेट में भी मारा – पीड़िता शिकायत में यह भी बताया गया है कि प्राचार्य ने शिक्षिका के साथ मारपीट की, उनके चेहरे पर थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे भी मारे। पीड़िता 9 माह की गर्भवती हैं और घटना के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। घटना के समय स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था। टीचर एसोसिएशन संघ ने की निंदा छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य के तत्काल निलंबन की मांग की है। सिंह ने भरोसा जताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई जरूर होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कुसमी को भेजा गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *