9 माह की बच्ची ने करैत-सांप को मुंह में दबाया:मर गया स्नेक, बच्ची को अस्पताल में किया भर्ती, मासूम स्वस्थ्य

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक 9 महीने की बच्ची ने करैत सांप को अपने मुंह में दबा लिया। उसे खिलौना समझकर खेलने लगी। जिससे सांप मर गया। हालांकि, बच्ची को भी अस्पताल लाया गया। लेकिन बच्ची एकदम स्वस्थ्य है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मामला कोएनार गांव का है। एक दिन पहले इस गांव की 9 महीने की मासूम बच्ची मानवी कश्यप घर पर ही खेल रही थी। उसकी मां की तबीयत खराब थी, वो सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य भी घर नहीं थे।वहीं घर में कमरे में करैत सांप घुस गया था। खिलौना समझकर खेलने लगी बच्ची अनजाने में बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया। उससे खेलने लगी। सांप को अपने मुंह में डाल लिया था। हालांकि, इसी बीच किसी तरह उसकी मां उठी। उसने तुरंत बच्ची को सांप से दूर किया। हालांकि, सांप ने कोई हरकत नहीं की। वह मर गया था। परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर्स ने उसे भर्ती किया। बच्ची डॉक्टर्स की निगरानी में थी। हालांकि, वो बिल्कुल स्वस्थ्य है। उसकी तबीयत ठीक है। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *