छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 साल की बच्ची से उसी के बड़े पापा ने रेप किया है। आरोपी बच्ची को अपने साथ दुर्गा प्रतिमा दिखाने के बहाने स्कूटी से जंगल ले गया। जहां दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश की। मासूम बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से भाग गया। 3 घंटे बाद बच्ची को होश आया। उसने पास के ही पंडाल में जसगीत की आवाज सुनी। जैसे-तैसे वह उस पंडाल के पास पहुंची और रोते हुए लोगों को बड़े पापा की करतूत बताई। जानकारी के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी आरोपी (55 साल) को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन माता की कृपा से बच्ची की जान बची है। गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल में रेप पुलिस के अनुसार बच्ची तीसरी में पढ़ती है। सोमवार (22 सितंबर) की शाम करीब 4 बजे आरोपी बच्ची को दुर्गा दर्शन के बहाने स्कूटी पर बैठाकर घर से निकला। वह उसे गांव से 3 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। सबूत छिपाने के लिए उसने बच्ची का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और घर लौट गया। शाम को जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों को अपने बड़े पापा की गंदी करतूत बताई उधर, शाम 7 बजे बच्ची को होश आया। जंगल के पास एक गांव में दुर्गा पंडाल से आ रहे जस गीत की आवाज सुनकर वह वहां पहुंची। रोते-बिलखते बच्ची ने ग्रामीणों को बताया कि उसके बड़े पिता ने उसके साथ गंदी हरकत की और गला दबाकर मारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची के परिजनों को सूचित किया और आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गए। हिरासत में आरोपी घटना की सूचना मिलते ही गुरुर पुलिस हरकत में आई। एसडीओपी बोनीफॉस एक्का और थाना प्रभारी सुनील तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुर टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 65(2)(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हर साल लगभग 1600 बच्चियों से रेप NCRB रिपोर्ट 2022 के आंकड़े बताते हैं कि 5 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। इस कैलकुलेशन को और सिंपलीफाइ किया जाए तो पिछले 5 साल में बच्चियों से रेप का प्रतिशत 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। साल 2019 में प्रदेश में पॉक्सो के 2027 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें रेप के मामलों की संख्या 1,377 थी, जो साल 2022 में बढ़कर 2,368 हो गए। इनमें रेप के मामले 1809 हैं। 10 में से 9 केस में रिश्तेदार-करीबी आरोपी NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप हो रहा है। रेप के 10 में से 9 केस में रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या करीबी ही आरोपी निकले हैं। बढ़ रहे यौन हिंसा के आंकड़ों पर छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट चेतना देसाई से बात की गई। देसाई ने यूनिसेफ की ही एक ग्लोबल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विश्व की 37 करोड़ से अधिक महिलाओं ने 18 साल से पहले यौन हिंसा का अनुभव किया है। पेरेंट्स काे अवेयर रहने की जरूरत देसाई बताती हैं कि यौन हिंसा के इन मामलों 80% से ज्यादा बच्चे को को जानने वाले होते हैं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स और केयर टेकर्स को अवेयर करने की जरूरत है। पेरेंट्स को बच्चों के बदलते हुए स्वभाव को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अचानक आए बदलाव पर उनसे बात करना चाहिए। फिल्में, कमजोरी और अकेलेपन के कारण बढ़ रहे बच्चों के साथ रेप के मामले बच्चों के साथ बढ़ रहे रेप के मामले और उनके ब्रूटल मर्डर के कारणों को समझने हमने साइकोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा दत्त से बात की। डॉ. दत्त ने बताया इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोग भीतर से कमजोर होते हैं। ये खुद को मेन स्ट्रीम से कटा हुआ महसूस करते हैं। बच्चों के साथ दुष्कर्म करके ये खुद को पावरफुल फील करते हैं। वहीं पोर्न वीडियोज का आसान एक्सेस भी इस तरह के केसेस के बढ़ने कारण हैं। दरअसल, पोर्न देखने के बाद कुछ व्यक्ति उस तरह के ही कृत्य निजी लाइफ में भी एक्सपीरियंस करने की इच्छा करने लगते है। इन लोगों के लिए बच्चे आसान टारगेट होते हैं। ………………………………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में 1 नाबालिग से रेप:रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग बच्चियों के लिए अनसेफ, 10 में से 9 केस में अपने ही आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से सेक्सुअल असॉल्ट किया गया। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इस केस में बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया गया है। हालांकि परिवार वाले इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इस वारदात के बाद भास्कर डिजिटल की टीम ने प्रदेश में रेप मामले में NCRB रिपोर्ट की पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर…


