लुधियाना| महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी ने सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 90 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई। यह संस्था का लगातार 119वां राशन वितरण अभियान था। महिला शाखा की महामंत्री ऋचा जैन ने बताया कि आज का यह वितरण समाज के दो प्रतिष्ठित परिवारों के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें स्व. लाला जानकीदास जैन की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र विश्व जैन एवं पुत्रवधू नीलम जैन कंगारू इंडस्ट्रीज लिमिटेड और स्व. विद्यावंती जैन की पुण्य स्मृति में सुरेश-रजनी जैन जैन सतीश होजरी परिवार ने अपना विशेष योगदान दिया। ऋचा जैन ने कहा कि उन परिवारों की मदद करना हमारा परम कर्तव्य है जो आर्थिक रूप से असहाय महसूस कर रहे हैं। इस दौरान महिला शाखा की अध्यक्षा नीलम जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा, सह-कोषाध्यक्ष रमा जैन, श्रद्धा दूगड़ सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं। साथ ही भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन व उपाध्यक्ष राजेश जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


