‘ 94.3 माय एफएम का भोपाल ऑटो एक्सपो-2025’:नए मॉडल्स, फेस्टिव ऑफर्स और टेस्ट ड्राइव ने खींचा लोगों का ध्यान

94.3 माय एफएम भोपाल द्वारा आयोजित भोपाल ऑटो एक्सपो 2025 का डीबी मॉल भोपाल में जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। 3 से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस एक्सपो का उद्देश्य है कि सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे लाना, ताकि आने वाले दिवाली सीजन में ग्राहकों को अपनी पसंद की कार या बाइक खरीदने के लिए हर ब्रांड और हर ऑफर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। एक्सपो में प्रेजेंटिंग पार्टनर महिंद्रा है। एसोसिएट पार्टनर आईसुजू (ISUZU) है। इसके साथ ही शोकेस पार्टनर्स के रूप में सुरजीत ह्युंडई, सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर, हीरो, एसएनआर किया भोपाल, मां सुजुकी, लैंडमार्क मर्सिडीज-बेंज और टीवीएस शामिल हैं। बैंकिंग पार्टनर के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जुड़ा हुआ है, जो आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन्स के साथ ग्राहकों को सपोर्ट कर रहा है। इस ऑटो एक्सपो के माध्यम से ग्राहकों को मिल रहे हैं नए मॉडलों की झलक, आकर्षक ऑफर, फेस्टिव डिस्काउंट्स और टेस्ट ड्राइव का शानदार अनुभव। यह एक्सपो कार और बाइक प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है, जहां वे अपनी पसंद की गाड़ी का चुनाव एक ही जगह पर कर सकते हैं। 94.3 माय एफएम भोपाल का यह प्रयास है कि शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक नया प्लेटफॉर्म मिले और ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में एक बेहतरीन अनुभव प्राप्त हो। आईये 94.3 माय एफएम ऑटो एक्सपो पर डालते हैं नजर:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *