975 ग्राम गांजा बेचने ग्राहक की तलाश करते 2 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम तरौद बाइपास के पास बालोद पुलिस ने 975 ग्राम गांजा जब्त कर मनोज यादव (30) निवासी डौंडीलोहारा और चतुर सिंह साहू (43) निवासी कसही को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 7 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि तरौद बाइपास के पास दो व्यक्ति बाइक में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बादर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बाइक व सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के साथ दो व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर एक भूरे रंग की टेप से बने पैकेट के अंदर हरे रंग की झिल्ली में गांजा को बेचने के लिए रखे हैं। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से गांजा और बाइक को जब्त किया गया। बालोद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने टीम बनी थी। जिसमें टीआई शिशुपाल सिन्हा, एएसआई गौकरण भण्डारी, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव समेत अन्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *