सोने में तेजी के 3 कारण 97 हजार 900 रुपए पहुंचा सोना जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97 हजार 900 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 64 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98 हजार 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।


