शिमला U-17 वॉलीबॉल ट्रायल संपन्न, 110 खिलाड़ियों ने लिया भाग:चयनित 24 खिलाड़ी मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे

हिमाचल के रामपुर के दत्तनगर में रविवार को जिला शिमला अंडर-17 वॉलीबॉल लड़कों और लड़कियों का चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ट्रायल में 75 पुरुष खिलाड़ियों और 35 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 12 लड़के और 12 लड़कियां करेंगी शिमला का प्रतिनिधित्व यह ट्रायल जिला शिमला वॉलीबॉल संघ के सचिव यशविंदर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संघ के सचिव यशविंदर ठाकुर ने बताया कि चयनित 24 खिलाड़ी (12 लड़के और 12 लड़कियां) जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी 26 से 28 नवंबर तक मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची रविवार रात 8 बजे तक जारी की जाएगी। प्रसिद्ध खिलाडि़यों ने किया चयन मुख्य अतिथि डीएफओ रामपुर गुर हर्ष सिंह व विशेष अतिथि कुलदीप सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को खेल भावना और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और आपसी सहयोग भी सिखाता है। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए आयोजकों की सराहना की। यह ट्रायल दत्तात्रेय वॉलीबॉल एकेडमी के सौजन्य से आयोजित किया गया था। चयन प्रक्रिया का संचालन राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोज नेगी, विकास कंवर, हितेश ठाकुर, चेतन शर्मा, प्रतीक शर्मा (एनआईएस कोच) सहित अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *