गुमला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 5 जनवरी को

गुमला | झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन शाखा गुमला के पद पर 5 जनवरी को पांच पदों पर चुनाव होना है। इस चुनाव में इस बार रोचक मुकाबला देखा जा सकता है। चूंकि इस चुनाव में युवा पुलिस पदाधिकारी मैदान में है। युवा टीम में अध्यक्ष पद के लिए पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर के लिए पुअनि लिखन हेम्ब्रम, सचिव पद पर सअनि मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष पद पर पुअनि विनय कुमार महतो व संयुक्त सचिव पद पर स आ नि थॉमस केरकेट्टा शामिल है। सभी अभी से ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। और जीत को लेकर अपनी लॉबी तेज कर दी है और उनकी दावेदारी मजबूत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *