सरकार के एक साल पर आयोजित हुआ किसान सम्मेलन:74 लाख से अधिक किसान एवं पशुपालकों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर,कई योजनाओं का मिला लाभ

राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मोके पर आयोजनों के आज दूसरे दिन नगर निगम टाउनहॉल में किसान सम्मेलन किया गया। राज्य स्तर के कार्यक्रम का जिले में लाइव प्रसारण किया गया । इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त जारी करने, किसानों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि का हस्तांतरण, फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, डेयरी बूथ का आवंटन आदि कार्य किए गए। सरकार ने जो कहा कर के दिखाया इस अवसर पर विधायक गोपालाल शर्मा ने कहा कि विगत एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। राज्य सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। सरकार की कथनी और करनी सबके सामने है। किसानों को सरकारी योजनाओं से किया लाभांवित जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को किसान सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को किसानों तथा पशुपालकों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सहकारिता तथा गोपालन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं जैसे पर ड्रॉप मोर क्रॉप, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना,पन्नाधाय बाल गोपाल योजना,अमृत आहार योजना,मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना आदि योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ की जानकारी दी। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान प्रभारी सेक्रेटरी जेडीए निशांत जैन, सीईओ जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी, आईएएस भरत मीणा, यूआईटी ओएसडी चिमन लाल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान तथा पशुपालक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *