फ्लाईओवर का काम अटका:हाइटेंशन तारें​ शिफ्ट नहीं, बायपास शुरू होने के 4 माह बाद भी पुल निर्माण अधूरा

शहर के बायपास सड़क मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास नेशनल हाइवे की ओर से बनाए गए पुल का निर्माण कार्य लम्बे समय से अधूरा पड़ा है। नेशनल हाइवे के ऊपर से गुजर रही 132 केवी की हाइटेंशन तार शिफ्ट करने के लिए लंबे समय से प्रक्रिया चल रही है, लेकिन शिफ्ट नहीं किया गया है। इससे एनएच-68 का 80 फीट हिस्सा अधूरा पड़ा है। हालांकि फ्लाईओवर के पिलर और गाटर तैयार है, लेकिन तार नहीं हटने के कारण काम रोका हुआ है। मेडिकल कॉलेज से बाईपास से कनेक्ट होने वाले पुराने एनएच-68 के हाइवे से ही ट्रैफिक को जैसलमेर की तरफ जाना पड़ता है। जालीपा लिग्नाइट क्षेत्र में आने इस हाइवे को भी भादरेश की तरफ से शिफ्ट किया गया है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के पास फ्लाईओवर का काम अधूरा पड़ा है। इसके आस-पास की हाइटेंशन तारों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक तारों को ​शिफ्ट नहीं किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से कई बार तारों को शिफ्ट करने के लिए डिस्कॉम के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अभी 2 माह तक हाईटेंशन तारें ​शि​फ्टिंग के लिए करना होगा इंतजार “प्रसारण निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुल के ऊपर से गुजरने वाली 132 केवी की हाइटेंशन तारें शिव जा रही है। हाल ही में किसानों की फसल का सीजन होने के कारण प्रसारण निगम की ओर से इन हाइटेंशन तारों को शिफ्टिंग करने का कार्य रोक दिया। ​हाइटेंशन तारों के शिफ्टिंग का कार्य फरवरी महीने में किया जाएगा, ताकि किसानों को भी परेशानी नहीं हो और कार्य भी हो जाए। ऐसे में अब भी 2 महीने तक काम शुरू करने के लिए इंतजार करना होगा।” -हरपाल सहारण, एक्सईएन, प्रसारण निगम, बाड़मेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *