ग्वालियर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:हाइवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें भी कई घंटे लेट, रात का पारा 7.7 डिग्री

ग्वालियर अंचल लगातार ठंडा बना हुआ है। ग्वालियर के अलावा दतिया, शिवपुरी और भिंड में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। ग्वालियर में शुक्रवार सुबह से घना कोहरे छया रहा। कोहरा के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी। जिस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर से लेकर हाइवे तक वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कोहरा के चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें देरी से चली हैं। आगरा से ग्वालियर की 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। गुरुवार रात पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जबकि गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्वालियर में नए साल की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ हुई थी। उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फ पड़ रही है। जिस कारण वहां से टकराकर आने वाली ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार रात ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बु‌धवार रात तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर अंचल में अगले 48 घंटे ठंड अभी अपना रुख और तेज करेगी। लेकिन 16-17 जनवरी के बाद आसमान में बादल छाएंगें तो तापमान में गिरावट के साथ सर्दी कुछ कम रहेगी। ऐसे रहा दिन का तापमान
समय तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सुबह 3.30 बजे 7.7 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 8.6 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 9.4 डिग्री सर्दी में अपने दिल और दिमाग का रखें ख्याल
ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस बढ़ने लगते हैं। यही कारण है कि इन दिनों डॉक्टर बाहर कम निकलने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में गर्म तासीर का खाना खाएं, गर्म पानी का सेवर करें। इससे आपकी सेहद बनी रहेगी। ठंडे पानी से न नहाएं, बिना गर्म कपड़े बाहर न जाएं। बिस्तर से निकलकर सीधे बाहर न निकलें। ब्लड प्रेशर व शुगर के पेशेंट समय पर दवा खाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *