घर और ड्राइवर महासंगठन के कार्यालय में घुसा ट्रक:कवर्धा में हादसा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, केबिन में फंसा

कवर्धा में वाइट सीमेंट से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर घर और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के कार्यालय में घुस गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छीरहा चौक में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। तभी सड़क पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेज मोड़ लिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सीधे घर-कार्यालय की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। कार्यालय में मौजूद दो लोगों को हल्की चोटें आईं। हादसे के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने केबिन का हिस्सा काटकर उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और उसमें भरा वाइट सीमेंट सड़क पर फैल गया। घायल चालक को जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *