महिला पीहर गई,चोर घर में घुसे:लाखों रुपए के जेवरात चोरी,CCTV फुटेज में दिखे 4 संदिग्ध युवक

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। महिला अपने बेटे के साथ पीहर चली गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चुराकर ले गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला करमजीत ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह वार्ड नंबर 1 में गोपीनाथ जी की ढाणी में अपने बेटे के साथ रहती है। शीतकालीन अवकाश होने के चलते वह अपने बेटे के साथ अपने पीहर अनूपगढ़ चली गई थी। सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है और सामान भी बिखरा हुआ है। चोरी की सूचना मिलने पर करमजीत अपने पीहर से सीकर आई। जहां उन्होंने अपना मकान संभाला तो देखा कि सोने की तीन चेन, कानों के झूमर, चार जोड़ी पायजेब सहित अन्य जेवरात गायब मिले। जब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें चार संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *