सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवयुगल को दी शुभकामनाएं:मां सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में भामाशाहों का किया सम्मान

जिला मुख्यालय स्थित माली समाज के महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान छात्रावास परिसर में मां सावित्री बाई फुले का जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान सावित्री बाई फुले के विचारों को जीवन में अपनाने और शिक्षा पर जोर देने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में छठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान विवाह बंधन में बंधे 33 नव युगल, सेवानिवृत्ति और नवनियुक्त कार्मिकों तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया ज्योतिबा फुले विकास संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली एवं संस्था सचिव रामगोपाल माली ने बताया कि मां सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान विवाह बंधन में बंधे 33 नव युगल, इस वर्ष सेवानिवृत्ति एवं नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन के 18 बोली दाता भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण माली ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठित रहने के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने संगठन के साथ ही राजनीतिक रूप से सक्षम होने पर भी जोर दिया। राजस्थान महासभा उपाध्यक्ष भागचंद सैनी, प्रहलाद सैनी, जिला अध्यक्ष जमनालाल प्रधान सहित समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *