दो स्वीट शॉप और एक भोजनलाल के अस्थायी अतिक्रमण हटाए:उदयपुर में सूरजपोल पर नगर निगम की कार्रवाई, मिष्ठान भंडार ने गली में बना दी भट्टी

उदयपुर शहर में आज नगर निगम ने दो मिष्ठान भंडार एवं एक भोजनालय की और से अपने फर्म के पीछे सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किए और वहां से सामान भी जब्त किए। वहां रास्ते पर नलकूप खुदवाने से लेकर सीवरेज लाइन को डेमेज करना भी सामने आया। नगर निगम की टीम आज दोपहर में सूरजपोल स्थित सारंग मार्ग पर पहुंची। वहां मुख्य सड़क पर स्थित इन फर्म के पीछे की सार्वजनिक गली में इस तरह के अतिक्रमण थे। टीम ने वहां जाकर वहां पर सबसे पहले जो अतिक्रमण रास्ते में थे उनको वहां से हटाया। नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस रोड पर जोधाणा मिष्ठान, जगदीश मिष्ठान भंडार और संतोष दाल बाटी भोजनालय के पीछे की तरफ वहां इन फर्म के सामान पड़े थे। इसके अलावा वहां पर छोटी चबूतरी बनाकर उस पर रसोई की भट्टी भी बना रखी थी जिसे टीम ने हटवाया। इससे पहले उन्होंने अपने स्तर पर निर्माण तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा पीछे सार्वजनिक सड़क के बीच ही इन्होंने छाया के लिए अस्थायी शेड लगा रखे थे जो अपने स्तर पर उन्होंने हटाया। बताते है कि जोधाणा स्वीट के वहां पर नलकूप भी गली में खोद रखा था जिसे बंद किया गया और वहां पर सीवरेज लाइन को भी डेमेज करना पाया गया। निगम ने की टीम ने वहां पर सभी अतिक्रमण ह​टाए। सारंग मार्ग से पीछे गली को आखिरी छोर तक पूरा अस्थायी अतिक्रमण हटाकर खोला गया और वहां पड़ा भराव हटाया जा रहा है। साथ ही पाबंद किया गया कि आगे अतिक्रमण हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान लोगों का कहना था कि पूरा रास्ता खोला जाए जो सड़क पर आगे मंदिर की तरफ निकलता है। वैसे नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसका कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है जिस पर पूरा अध्ययन किया जाएगा। टीम में सीआई मांगीलाल डांगी, राजस्व विभाग के विजय जैन, राहुल मीणा और नगर निगम के होमगार्ड साथ थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *