4-5 जनवरी को जयपुर में होगा व्हील-चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट:राजस्थान समेत देशभर के 60 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

राजधानी जयपुर के चौगान स्टेडियम में 4 और 5 जनवरी को नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अनोखे टूर्नामेंट में राजस्थान समेत देश के अलग – अलग राज्यों के 60 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगी। कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन की फाउंडर अन्नपूर्णा सोनी बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच मुहैया कराने के लिए पहली बार जयपुर में इस तरह के अनोखे टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न सिर्फ राजस्थान बल्कि, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के साथ ही देश के अलग – अलग राज्यों के 60 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच का खेले जाएंगे। जिसमें 6 मैच नॉक-आउट कैटेगरी के होंगे. जबकि एक फाइनल मैच होगा। जिसमें विजेताओं को कई आकर्षक और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। सोनी ने बताया कि 2 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को हर मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा जाएगा। इस दौरान खिलाड़ी व्हीलचेयर पर बैठ बैटिंग बॉलिंग और फील्डिंग करते हुए नजर आएंगे। जिनका मनोबल बढ़ाने के लिए जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, कैलाश वर्मा और जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर कुसुम यादव भी टूर्नामेंट में शामिल होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *