एबीवीपी का 60वां प्रांत सम्मेलन इस बार पाली में 5 से 7 जनवरी को पाली के मंडिया सरस्वती स्कूल और जैन हितैषी छात्रावास में आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में इस अधिवेशन में प्रांत के 21 जिलों के 1100 से अधिक छात्र कार्यकर्ता सहभागी बनेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पाली में आयोजित प्रेस वार्ता में एबीवीपी के प्रांत मंत्री श्याम शेखवात ने दी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की शाम 7 बजे अधिवेशन की प्रदर्शनी उद्घाटन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह रोहट रहेंगे। अधिवेशन की प्रदर्शनी का नाम “लोकमता अहिल्या बाई होलकर प्रदर्शनी” रहेगा । मुख्य सभागार का नाम “ठाकुर कुशाल सिंह आऊवा” और पूरे अधिवेशन परिसर का नाम “महाराणा प्रताप नगर” रहेगा। 5 जनवरी की सुबह 11 बजे ध्वजारोहण से अधिवेशन शुरू होगा। प्रदेश के शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रस्ताव अनुमोदित कर प्रस्ताव हेतु छात्र प्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे अधिवेशन का उद्घाटन सत्र होगा। जिसके उद्घाटक राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल रहेंगे। इस अधिवेशन के स्वागत समिति अध्यक्ष हेमंत चौधरी और मंत्री प्रमोद लसोड़ रहेंगे। अधिवेशन के दौरान “पंच परिर्वतन” और “लोकमाता अहिल्या बाई होलकर” के विषयों पर भाषण होंगे। साथ ही राजस्थान की सीमा सुरक्षा और विकास, युवाओं में बढ़ते नशे का प्रभाव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्वावलंबी भारत जैसे विषयों पर चर्चा होगी । 6 दिसंबर को शाम 5 बजे अधिवेशन स्थान से सूरजपोल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूरजपोल में खुला अधिवेशन में विविध जिलों से आए छात्र नेताओं द्वारा समाजिक, शैक्षणिक और वर्तमान परिदृश्य पर भाषण होंगे । हजारों छात्रों की सहभागिता वाले अधिवेशन के आयोजन में 0 % Plastic use और 0 % Food waste के प्रयोग से ABVP समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित प्रान्त मंत्री पूनम भाटी , विभाग संयोजक जितेंद्र पटेल, जिला संयोजक प्रियल जैन ने धन्यवाद दिया। अभाविप जोधपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष का हुआ निर्वाचन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के सत्र 2024-25 के लिए प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर. (डॉ.) हीराराम पुनर्निवाचित व प्रांत मंत्री पूनम भाटी नव निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष तथा प्रांत मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अनिला पुरोहित ने निर्वाचन परिणामों को घोषित करते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारी पाली में 5,6 व 7 जनवरी को आयोजित होने जा रहे अभाविप जोधपुर प्रांत के 60वें प्रांत अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे।


