जिला पुलिस के लिए साल 2024 हर तरफ से अच्छा रहा। एनडीपीएस का मुख्य रूट होने के कारण यहां रिकॉर्ड तोड़ एनडीपीएस के कार्रवाई हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने साल 2024 के क्राइम रिकॉर्ड का ब्यौरा पेश किया है। इसके अलावा महिला अपराध, ST/SC एक्ट और सड़क दुर्घटना में भी कमी आई है। पुलिस अब साइबर क्राइम पर फोकस करने के साथ ही अभय कमांड को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की कोशिश कर रही है। ताकि अपराधों का ज्यादा से ज्यादा खुलासा हो सके। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस ने साल 2024 में काफी अच्छी कार्रवाई की है। खासकर NDPS के मामले में रिकॉर्ड काम किए। पुलिस ने साल 2024 में 272 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 96.622 किलोग्राम अफीम, 43172.804 किलो डोडाचूरा, 101.869 किलो गांजा, 0.769 ग्राम स्मैक, 0.045 ग्राम चरस, 3.743 किलो एमडीएम जब्त की। जबकि साल 2023 में 270 मामले दर्ज हुए थे। एनडीपीएस की कार्रवाई के अलावा जब्त की हुए मादक पदार्थों कभी नष्टीकरण और गाड़ियों की नीलामी भी की गई। भारत सरकार की अधिसूचना और महानिदेशक पुलिस राजस्थान के आदेश पर साल 2024 में 191 गाड़ियों की नीलामी कर उन्हें बेचा गया है। एनडीपीएस एक्ट के 287 मामलों में जप्त किए हुए 585 क्विंटल डोडा चूरा, गांजा, स्मैक, MDMA को सीमेंट फैक्ट्री के कीलन में जलकर नष्ट किया। एनडीपीएस एक्ट के 130 मामलों में जब्त 5 क्विंटल 17 किलो अफीम को नीमच में जमा करा कर मालखाने का निस्तारण किया। महिला अपराध और सड़क दुर्घटना में आई कमी उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिला अत्याचार के मामलों में 15.30 प्रतिशत की कमी आई है। साल 2023 में 869 मामले दर्ज हुए थे जबकि साल 2024 में 736 केस दर्ज किए गए। अनुसूचित जाति जनजाति के मामलों में भी प्रतिशत की कमी आई है। साल 2023 में 218 मामले दर्ज हुए थे जबकि साल 2024 में 171 मामले ही दर्ज हुए। इसी तरह सड़क दुर्घटना में भी 3.94 प्रतिशत कमी आई है। उससे होने वाले मौत में भी प्रतिशत कमी आई है जबकि घायलों की संख्या में 7.26 प्रतिशत वृद्धि हुई है। साल 2023 में 532 सड़क दुर्घटना में 296 मौत और 523 घायल हुए। जबकि साल 2024 में 511 सड़क दुर्घटना में 279 मौत और 561 घायल हुए। अभय कमांड को जोड़ा जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि उनका फोकस साइबर क्राइम पर भी है। इसके अलावा अभय कमांड में अभी 203 कैमरे चल रहे हैं। अभय कमांड को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जाएगा। एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है जिस काम और भी ईजी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की कई मुख्य घटनाओं का भी अभय कमांड के कैमरों से खुलासा हुआ है। इसके अलावा ट्रैफिक में सुधार के लिए ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक इंचार्ज का ऑफिस भी अभय कमांड ऑफिस में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि शहर के ट्रैफिक की पूरी निगरानी रखी जा सके। रात के गश्त में काम आ रहा है फोटो मैच ऐप उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी CCTNS में फोटो मैच ऐप भी है जिससे किसी भी क्रिमिनल का फेस रीडिंग करवाने पर क्रिमिनल रिकॉर्ड मिल जाता है। रात्रि गश्त के दौरान सिपाही इसका इस्तेमाल करते हैं और जिससे उन्हें काफी सुविधा होती है। देश के किसी भी कोने में अगर आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया हो तो फोटो मैच ऐप के द्वारा उसका पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने मिल जाएगा।


