पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावाड़ पहुंचीं:अंता चुनाव के बाद यह उनका पहला दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय निजी दौरे पर झालावाड़ पहुंचीं। वह देर शाम करीब पौने 7 बजे झालावाड़ के डाक बंगले पहुंचीं। यहां जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने उनकी अगवानी की। डाक बंगले पहुंचने के कुछ देर बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। अंता चुनाव के बाद झालावाड़ में यह उनका पहला दौरा है। राजे के डाक बंगले पहुंचते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजे वापस डाक बंगले में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन भी उनके निजी कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है। इस अवसर पर भाजपा नेता सियाराम अग्रवाल, सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पार्षद इनाम जफर, दिनेश जैन, नागेश शर्मा और ओम जांगिड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता डाक बंगले में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *